गोड्डा, नवम्बर 14 -- गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर शनिवार को बसंतराय प्रखंड के त्रिवेणी स्मारक उच्च विद्यालय, महेशपुर परिसर में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। मौके पर अधिवक्ता उमेश चंद्र झा ने कहा कि आधुनिक समाज में भी बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां व्याप्त है। कुरीतियों पर लगाम लगाने के लिए जन जागरुकता की जरुरत है। अधिकार मित्र नवीन कुमार ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए लड़का व लड़कियों को समान रूप से शिक्षित करने की जरुरत है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से ही बाल विवाह, बाल श्रम आदि पर लगाम लगाया जा सकता है। अभिभावकों का यह दायित्व है कि बच्चों...