कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत मंझनपुर में महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान महिला सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। आमजन को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बाइक रैली को पुलिस कार्यालय से एसपी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 155 महिला आरक्षी,10 महिला मुख्य आरक्षी एवं 15 महिला उप निरीक्षक सम्मिलित हुईं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर रैली मंझनपुर चौराहा, जामा मस्जिद कस्बा मंझनपुर, सोनारन टोला, समदा चौराहा होते हुए पुन: एसपी कार्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। माइक से जनमानस को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। शासन द्वारा चलाई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.