रामपुर, जून 1 -- जनपद में संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि आज जब देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। संगठन को सशक्त कर हम जन-जन तक न्याय, समानता और शांति की बात पहुंचाएंगे। जिला कांग्रेस समन्वयक हाजी सगीर सईद खां ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को फिर से जनता के बीच मजबूत करेगा। हमारी प्राथमिकता जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। शहर कांग्रेस समन्वयक ओमकार सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में नफरत और झूठ का बोलबाला है, कांग्रेस इसके जवाब में सच्चाई...