बस्ती, जुलाई 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। इसके पूर्व वृद्धाआश्रम और जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि ऐसे समय में जब भाजपा और संघ परिवार के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हों, अखिलेश यादव युवाओं, छात्रों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ ही जन-जन की उम्मीद हैं। उनके जन्मदिन पर पौधरोपण के साथ ही जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश और देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में हम समाजवादियों को आपसी भाईचारा बनाने के लिए अभियान तेज करना होगा। विधायक कविन्द्र चौधरी ने कहा कि चुनाव में जनता का जो विश्वास पार्टी को मिला...