अयोध्या, जनवरी 9 -- बीकापुर,संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को विकासखंड बीकापुर की ग्राम पंचायत बछरामपुर एवं तोरोमाफी में ग्राम जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संदेश पढ़कर सुनाया गया। साथ ही ग्रामीणों को एसआईआर के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत बछरामपुर में आयोजित जन चौपाल में ग्राम प्रधान निरंजन निषाद,ग्राम सचिव सोनम गुप्ता,एवं बीडीसी निसार अली की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत तोरोमाफी में ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.