महाराजगंज, जनवरी 28 -- महराजगंज, निज संवाददाता।जिले में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना। डीएम अनुयय झा ने कलक्ट्रेट भवन पर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया। अफसरों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाया। प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद जनपद गणतंत्र दिवस के उत्सव में डूब गया। कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम अनुनय झा ने संविधान व कार्यपालिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम सुनिश्चित करें कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी उसका अधिकार प्राप्त हो और इस विषय में हमे किसी दबाव के बजाय स्वप्रेरणा से कार्य करना चाहिए। डीएम ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों के अनुरूप हम स्वच्छ भारत कार्यक्रम को चला रहे हैं। लेकिन हमे इसका भी ध्यान रखना होगा कि गांधी जी के लिए स्वच्छता का मतलब बाह्य के साथ-साथ आंतरिक स...