मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जनऔषधि सप्ताह के तहत बुधवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की ओर से मुजफ्फरपुर कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में संगोष्ठी हुई। इसमें उपमेयर डॉ. मोनालिसा और पूर्व विधायक बेबी कुमारी मुख्य अतिथि थीं। वक्ताओं ने बताया कि परियोजना के तहत देश की जनता को उच्च गुणवत्ता युक्त जैनेरिक दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका लाभ हर तबके के लोगों को उठाना चाहिए। समारोह में भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, कॉलेज के निदेशक राजीव कुमार ने भी विचार रखें। परियोजना के बिहार के नोडल पदाधिकारी कुमार पाठक ने जैनेरिक दवाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.