कानपुर, फरवरी 11 -- डेरापुर, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले गये हैं, जिससे मरीज को कम रेट पर अच्छी दवाई मिल सके। वहीं सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से खुलेआम महंगे दामों पर दवाइयां बेची जा रही है, जिससे लोगों में रोष है। सीएचसी डेरापुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोगो न होने के बावजूद भी खुलेआम महंगे दरों पर दवाइयां बेची जा रही है। वार्ड-5 कृष्णा नगर निवासी अनूप कुमार ने एसडीएम को शिकायत करते हुए बताया की 27 जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने गए थे, लेकिन चिकित्सक ने कुछ दवाइयां लिख दी थी, जिसको प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवा के पत्तों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र अंकित नहीं था।...