रांची, नवम्बर 4 -- रांची। प्रमुख संवाददाता जन इंसाफ मंच को जल्द ही राजनीतिक पार्टी में परिवर्तित किया जाएगा। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने दी। उन्होंने प्रेस रीलिज जारी कर कहा है कि केंद्रीय समिति में हर धर्म व जाति के लोग हैं। झारखंड में कई राजनीतिक दल हैं। उन राजनीतिक पार्टियों में कुछ कमियां भी हैं। जिन्हें दूर करने के लिए जन इंसाफ का प्रारूप तैयार किया गया है। मंच गरीब, लाचार एवं शोषण के खिलाफ लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...