भागलपुर, सितम्बर 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जन आवाज सेना के सदस्यों ने मुल्लाचक स्थित संस्था कार्यालय में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। रहीमुल्लाह ने कहा कि भगत सिंह समानता, भाईचारा और सद्भाव के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश का माहौल बदल गया है और इसे भगत सिंह के आदर्शो पर चलकर ही सुधारा जा सकता है। मौके पर संस्था के संरक्षक सईद अनवर, वालीउल्लाह, मंजर आलम, अशरफ आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.