अमरोहा, मार्च 12 -- सामाजिक संस्था जन आवाज फाउंडेशन ने मंगलवार शाम नारंगपुर टोल प्लाजा पर स्टॉल लगाकर राहगीरों और वाहन सवार लोगों को रोजा इफ्तार का सामान वितरित किया। फाउंडेशन अध्यक्ष शुएब चौधरी के नेतृत्व में जमा हुए युवाओं ने हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियां रोककर लोगों को इफ्तार का सामान दिया। शुएब ने कहा कि बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो रोजे के दौरान सफर में होते हैं। कुछ के साथ मजबूरियां होती हैं तो कुछ को पेट के खातिर सफर में रहना पड़ता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इन लोगों का भी ख्याल रखें। फाउंडेशन की ओर से इसी उद्देश्य से स्टॉल लगाकर इफ्तार का सामान वितरित किया गया। इस दौरान मोहम्मद जुबैर, नौमान, अहराज, शाहरूख खान अमरोहवी, आदिल, शाहिद, आसिफ, जैद, तौहीद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.