सिद्धार्थ, दिसम्बर 1 -- इटवा। इटवा क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें कुल 127 लोगों के सेहत की जांच की गई। झकहिया पीएचसी पर सबसे ज्यादा 55 मरीज पहुंचे। यहां डॉ. महताब आलम और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय इटवा की डॉ. इतिका सिंह ने जांच की। डॉ. महताब आलम ने मौसम बदलने के कारण सतर्क रहने की सलाह दी। जिगिना पीएचसी में डॉ. संजीव ने 28 मरीजों को देखा। कठेला में डॉ. विकास त्रिपाठी ने 23 लोगों की जांच की। भदोखर पीएचसी में फार्मासिस्ट विजय सिंह ने 21 मरीजों को परामर्श दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.