पीलीभीत, जनवरी 21 -- अमरिया। महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना व बाल विवाह मुक्त अभियान ‌ योजना अंतर्गत ‌ ब्लॉक अमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ‌ किया गया, जिसमें ‌ ‌जन्म लेने वाली बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गई। बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ‌ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अनिकेत गंगवार ने बताया कि ‌ बालिकाओं के प्रति सभी को ‌ सोच बदलनी पड़ेगी। ‌ बालक और बालिका में ‌ किसी भी प्रकार का भेद नहीं करना चाहिए। बालिकाएं हर क्षेत्र में बालको से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ‌जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय व केंद्र ‌ ‌ प्रसाशिका ‌ तृप्ति मिश्रा ने बताया कि ‌ बाल विवाह को रोकने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। अगर कोई भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो 10...