अररिया, जनवरी 16 -- रानीगंज। एक संवाददाता प्रखंड के घघरी पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर घघरी पंचायत के पंचायत सचिव ऋषि कुमार पर जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में नजराना मांगने का आरोप लगाते हुए विधायक अविनाश मंगलम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घघरी पंचायत के ग्रामीण उमर अली, शौकत, जियाउर्रहमान, समा आरा, समीम अख्तर सहित दर्जनों लोगों ने विधायक को आवेदन देकर बताया है कि हम तमाम घघरी पंचायत के गरीब, मजदूर जनता इस बात से परेशान हैं कि घघरी पंचायत के पंचायत सचिव हम लोगों से जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। एक प्रमाण पत्र पर एक से डेढ़ हजार रुपये की मांग करते हैं। जो हम गरीब, मजदूर जनता नहीं दे पाते हैं इसलिए हमारा आवेदन छह महीने तक पड़ा रहता है। उसपर कोई सुनवाई नहीं होती है। विधवा, एवं...