प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। जन्म-मृत्यु प्रमाम पत्र के लिए अब परिवार के लोगों को 10 दिन में नगर निगम में आवेदन करना होगा। 10 दिन में आवेदन नहीं करने पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) का दरवाजा खटखटाना होगा। शासन ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर आवेदन की अवधि 11 दिन कम कर दी है। नए आदेश की जानकारी नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। अभीतक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिन निकायों में आवेदन करने का समय दिया जाता था। 21 दिन में निकायों में आवेदन करने पर जांच प्रक्रिया के बाद नगर निगम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर देते थे। आदेश नगर निगम में आया है। नगर निगम ने शासनादेश के अनुसार काम करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। जन्म या मृत्यु के 10 दिन बाद नगर निगम में प्रमाण पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.