वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नए नियमों के चलते जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों में संशोधन से जुड़े आवेदन अटकने लगे हैं। सीआरएस पोर्टल पर अब हर माह केवल 100 संशोधन आवेदनों की सीमा तय किए जाने से आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह नियम 11 जनवरी 2025 से लागू किया गया है। नगर निगम में प्रतिदिन 150 से अधिक आवेदन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में संशोधन से संबंधित आते हैं। इनमें बच्चे का नाम दर्ज कराने, माता-पिता या बच्चों के नाम में संशोधन जैसे कई प्रकार के आवेदन शामिल होते हैं। इस व्यवस्था के कारण नगर निगम में हर माह करीब चार हजार आवेदनों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति यह है कि इस सप्ताह में महज तीन दिनों में संशोधन से जुड़े लगभग 300 आवेदन लं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.