रांची, जनवरी 6 -- रांची, संवाददाता। नागरिक निबंधन प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन द्वारा जीवनांक (जन्म-मृत्यु) सीआरएस पोर्टल पर तीन दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समाहरणालय में आयोजित प्रशिक्षण में जन्म-मृत्यु निबंधन से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन्म-मृत्यु का निबंधन 21 दिनों की निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समापन सत्र में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार शेषनाथ बैठा ने कहा कि यह प्रशिक्षण डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप सेवाओं को आम जनता तक त्व...