सहारनपुर, जनवरी 29 -- नगर निगम के जन्म-मृत्यु अनुभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला जन्म प्रमाण पत्र को हिंदी से अंग्रेजी में बनवाने से जुड़ा है। जब निगम में आवेदन किया गया तो लिपिक ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित एंट्री का पेज ही फटा हुआ है। महापौर से शिकायत के बाद एंट्री मिल गई है तथा प्रमाण पत्र भी बना दिया गया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर नगर निगम में नई व्यवस्था शुरु की गई है। इसके बावजूद शिकायतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टेट बैंक, मिशन कंपाउंड निवासी दिनेश जैन ने अपने पुत्र अतिशेय जैन के पूर्व में बने जन्म प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में बनवाने के लिए पार्षद मंसूर बदर को दिया था। कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के अनुसार जब निगम में आवेदन किया गया तो लिपिक ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.