लखनऊ, मार्च 29 -- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान नगर निगम के जोन-3 कार्यालय पर एक वकील ने हंगामा खड़ा कर दिया। निगम कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला लिया। जोनल अधिकारी और पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। कपूरथला स्थित जोनल कार्यालय पर शनिवार दोपहर ढाई बजे एक अधिवक्ता जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। मामला पुराना था इस पर कर्मचारी बाबू राज पाल मौर्य ने उनसे शपथ पत्र मांग लिया। उसके बाद ही दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला काफी बढ़ गया तब अधिवक्ता ने पुलिस बुला लिया। पुलिस टीम के सामने भी वह शांत नहीं हुए। नगर निगम कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख जोनल अधिकारी अमरजीत यादव भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की मदद से किसी प्रकार उन्हें शांत कराया। घटना को लेकर दोन...