लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- कस्बा के एक युवक ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर नगर पंचायत पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए डीएम खीरी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी अफरोज खां ने नगर पंचायत कार्यालय पर अपने पुत्र की जन्म का प्रमाण पत्र बनाने को लेकर आवेदन किया था। जहां से उसे बताए गए केंद्र पर पहुंचकर ऑनलाइन कर 600 रुपए की मांग की गई है। जिसका विरोध करने पर उसे चलता कर दिया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम खीरी को भेजी है मामले की भनक लगते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.