मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार की रात्रि 12 बजे जैसे ही बाल गोपाल श्रीकृष्ण ने जन्म लिया, समूचा वातावरण हर्षोल्लास एवं धर्ममय बन गया। मंदिरो में घंटे घड़ियाल बजाए गए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बधाई गीत व भक्तजनों द्वारा जयघोष से वातावरण को गूंजायमान कर दिया गया। शनिवार की अर्द्धरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। शहर के सभी मंदिरों में घंटे व घड़ियाल बजाए गए तथा श्रीकृष्ण भगवान के जयकारे करते हुए भक्तजनों द्वारा समूचा वातावरण धर्ममय और हर्षोल्लास का बना हुआ था। शहर के सभी मंदिर आकर्षक व तेज रोशनी में जगमगा रहे थे। मंदिरों की शोभा देखते ही बनती थी। श्रीकृष्ण के जन्म पर मंदिरों में कलाकारों द्वारा बधाई गीत गए गए और जमकर नृत्य किया गया। शहर के गांधी कालोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर में फूल बंगले में भगवान के दर्शन की ...