नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Janmashtami pujan muhurat 2025: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिसे कृष्ण जन्माष्टमी या जन्माष्टमी के नाम से जानते हैं। इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025, शनिवार को है। साल 2025 में भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिससे दिन की महत्ता बढ़ रही है। जानें जन्माष्टमी पर पूजन का मुहूर्त व व्रत पारण का शुभ समय क्या रहने वाला है। कितने बजे से शुरू हो रही अष्टमी तिथि: हिंदू पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट पर प्रारंभ होगी और 16 अगस्त को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.