नई दिल्ली, अगस्त 12 -- इस साल जन्माष्टमी पर ग्रहों का बहुत शुभ संयोग बन रहे हैं। बुध मार्गी हो गए हैं। शनि वक्री हैं। बुध कर्क राशि में हैं और सूर्य भी कर्क राशि में हैं। 16 और 17 की रात को सूर्य अपनी स्वराशि में आ जाएंगे। जहां इनकी युति केतु के साथ बनेगी।सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य आपकी लाइफ में आत्मविश्वास, लीडरशिप और एनर्जी के कारक माने जाते हैं। शनि मीन राशि में हैं और देवों के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं, मिथुन राशि में ही शुक्र भी हैं। राहु कुंभ राशि में हैं और केतु सिंह राशि में हैं। मंगल कन्या राशि में हैं। इस प्रकार ग्रहों की स्थिति ऐसी बनी है, जिससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। यही नहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। इसके अलावा भरणी, कृतिका और रो...