बुलंदशहर, अगस्त 15 -- नगर के स्कूलों में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। रैनेसा स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, प्यारे गोविंद कृष्ण मुरारी सहित अन्य भजनों की धुन पर श्रीकृष्ण जन्म व नागिया नृत्य कथक द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का अंत कृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाते हुए रासलीला से हुआ। मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्माष्टमी पर्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अशोक माथुर व भावना भारद्वाज मौजूद रहे। सेंट आरजे स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक नन्द कुमार शर्मा ने किया। छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सां...