नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Janmashtami 2025 Upay: इस साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 16 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं श्रीकृष्ण। जन्माष्टमी की रात विशेष पूजन, हवन, भजन-कीर्तन और मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव का घर-घर में आयोजन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार कुछ उपाय करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ भगवान कृष्ण को भी प्रसन्न कर सकते हैं-श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय मेष राशि: मेष राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन लगाएं। वृषभ राशि: भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम र...