मथुरा, अगस्त 4 -- मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर श्रावण के सोमवार को ठा. केशव देव प्रभु ने कालीघटा में बिराजमान होकर दर्शन किए। यहां सायं चार बजे से रात्रि 10 बजे तक सुप्रसिद्ध काली घटा के दर्शन आयोजित किए। सुप्रसिद्ध कालीघटा के मध्य विराजे ठाकुर केशवदेव महाराज के श्रीविग्रह की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु-भक्त आतुर दिखाई दिये। इस दौरान सम्पूर्ण केशवदेव मंदिर परिसर को श्याम वस्त्र, लता-पता, पुष्प एवं प्राकृतिक वृक्षावली से अच्छादित किया गया था। उनकी मनोहारी झांकी के भक्तों का मन मोह लिया। इससे जन्मस्थान प्रांगण का माहौल उत्साहजनक बन गया। इस बार कालीघटा में अधिकतम प्राकृतिक वस्तु प्रयोग की गई। केशवदेव मंदिर एवं प्रवेशद्वार पर भव्य सज्जा कर कालीघटा का दृश्य बनाया गया है। चित्ताकर्षक कालीघटा में ठाकुर केशवदेव महाराज को अपलक निहारकर भक्तों ने ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.