फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपना जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन (मथुरा) जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संजय कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय राजीव अपने दोस्त अंकित केसाथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार को वृंदावन (मथुरा)जा रहा था। उसके साथ दो अन्य बाइकों पर सवार होकर चार दोस्त और वृंदावन जा रहे थे। जब वह दिल्ली-आगरा हाईवे के सीकरी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत हाईवे पर गिर गए। इस हादसे में बाइक चला रहे राजीव की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। इस हादसे का पता चलने पर उसके दोस्त अस्पताल लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.