मथुरा, जनवरी 29 -- मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत लक्ष्मीनगर तिराहे से राया रोड की ओर साले के बेटे के जन्म दिन पार्टी में जीजा-साले में कहासुनी हो गयी। इसी बात पर गुरुवार सुबह दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही राया रोड पर पथराव हो गया। इससे राया रोड पर अफरा तफरी मच गयी, वाहन थम गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार अख्तर निवासी सिद्धार्थनगर, जमुनापार के यहां बुधवार को बच्चे के जन्मदिन की पार्टी थी। इसमें बहनोई नवीन निवासी गांव वैसबां, गौरई, अलीगढ़ आये थे। जन्मदिन पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर जीजा-साले में कहासुनी हो गयी। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दोनों पक्ष के मध्य राया रोड भास्कर हॉस्पिटल, लक्ष्मीनगर के पास पर गाली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.