रामपुर, जून 21 -- भाजपा विधायक राजबाला सिंह ने शुक्रवार को सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने सैफनी नगर पंचायत क्षेत्र में विधायक निधि समेत कई मदों से 8.50 करोड़ के विकास कार्य कराए जाने का न सिर्फ ऐलान किया है, बल्कि कई विकास कार्यों की स्वीकृति भी दिलाई है। मिलक-शाहबाद विधायक राजबाला सिंह शाहबाद तहसील क्षेत्र में नव सृजित सैफनी नगर पंचायत में विकास कार्यों के सिलसिले में लखनऊ में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मंत्रियों से मिली थीं। रामपुर लौटीं विधायक का शुक्रवार को जन्मदिन था, जिसे उन्होंने साईं मंदिर में सादगी के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने सड़क, पुलिया, स्ट्रीट लाइट, ओवरहैड टैंक, पेयजलापूर्ति के लिए पाइपलाइन, पार्क आदि के लिए करीब 8.50 करोड़ के विकास कार्य सैफनी नगर पंचायत में कराए जाने का ऐलान किया। विधायक ने बताया कि इनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.