बेंगलुरु, जनवरी 15 -- जन्मदिन पर फूल, चॉकलेट या सरप्राइज डिनर देना आम बात है, लेकिन बेंगलुरु के एक युवक ने अपने प्यार का इजहार ऐसे अनोखे अंदाज में किया कि सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अविक भट्टाचार्य ने अपनी गर्लफ्रेंड के 26वें जन्मदिन पर उनके लिए 26 किलोमीटर की दौड़ लगाई और यही वजह है कि उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। अविक ने यह भावुक वीडियो अपने और अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन के जॉइंट इंस्टाग्राम अकाउंट Instagram (@simranxavik) पर शेयर किया। देखते ही देखते वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया और कई यूजर्स ने इसे रिलेशनशिप स्टैंडर्ड्स बढ़ाने वाला करार दिया। वीडियो की शुरुआत सिमरन के बयान से होती है, जिसमें वह बताती हैं कि वह अपने जन्मदिन पर खुद 26 किलोमीटर दौड़ना चाहती थीं, लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से ऐसा नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.