नई दिल्ली, जनवरी 9 -- जन्मदिन हर व्यक्ति के लिए विशेष दिन होता है। इस दिन लोग केक काटते हैं, पार्टी करते हैं और उपहार लेते-देते हैं। लेकिन वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज अपने सत्संगों में जन्मदिन को बहुत अलग नजरिए से देखते हैं। महाराज जी कहते हैं कि जन्मदिन पर केक काटना, शराब पीना या दिखावा करना शुभ नहीं है। यह दिन भगवान का शुक्रिया अदा करने और भक्ति करने का है। जन्मदिन पर अहंकार नहीं, कृतज्ञता दिखानी चाहिए। महाराज जी के उपदेश से जानते हैं जन्मदिन पर क्या शुभ है और क्या अशुभ।जन्मदिन का सच्चा अर्थ प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि 'जन्मदिन पर सबसे पहले भगवान को धन्यवाद कहें कि उन्होंने आपको यह जीवन दिया।' यह दिन पार्टी या दिखावे का नहीं, भक्ति और कृतज्ञता का है। महाराज जी सलाह देते हैं कि सुबह उठकर स्नान करें...