चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- मनोहरपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के जराइकेला थाना क्षेत्र में बीते रात एक महिला ने सिर्फ इसीलिए आत्महत्या कर लिया क्योंकि उसके पति ने जन्म दिन पर पार्टी आयोजित नहीं की। ये मामला सागजोड़ी गांव का है। घटना बीते शनिवार रात की बताई जा रही है। घटना के बाद रविवार की सुबह पुलिस ने मृतक 23 वर्षीय महिला लक्ष्मी हेमब्रम के शव को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विगत शनिवार को लक्ष्मी हेंब्रम का जन्मदिन था। लेकिन इस मौके पर पति ने जन्मदिन की पार्टी आयोजित नहीं की और जन्मदिन नहीं मनाया। इसी बात पर दोनों में काफी कहा सुनी हुई। उसके बाद रात में मौका पाकर लक्ष्मी ने अपने खपरैल घर के कमरे में छत में लगी मोटी लकड़ी में दुपट्टा से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बाद में परिजनो...