किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पोठिया प्रखंड अंतर्गत चिचुआबाड़ी गांव की रहने वाली 3.5 वर्षीय रोशनी कुमारी जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत चिन्हित कर उच्चस्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नन्हीं रोशनी को अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल भेजा गया। जहां देश के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा उसका इलाज कर सफल ऑपरेशन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...