अलीगढ़, मार्च 18 -- एएमयू के जेएनएमसी में 12 करोड़ रुपये की लागत से नवजात एवं शिशु हृदय रोग आईसीयू का निर्माण किया जाएगा। आईसीयू के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन निगम ने 12 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। समझौता ज्ञापन पर आईओसीएल उत्तर प्रदेश के कार्यकारी निदेशक, एएमयू के रजिस्ट्रार मो. इमरान और हृदय व वक्ष शल्य चिकित्सा विभाग के परियोजना समन्वयक डॉ. शमायल रब्बानी ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग जेएनएमसी की जन्मजात हृदय विकारों के उपचार क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हृदय व वक्ष शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा भारतीय तेल निगम लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। जिसके तहत एक अत्याधुनिक नवजात एवं शिशु हृदय रोग गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) स्थापित की जाएगी। यह पहल आईओसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.