अंबेडकर नगर, मार्च 25 -- दुलहूपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) गरीब व जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जन्मजात गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे मासूम बच्चों की बीमारियों की समय से पहचान व इलाज से यह इन की जिंदगियां बदल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव की आरबीएसके टीम ने अधीक्षक डॉ उमेश चौहान के निर्देशन में पिछले दस माह में आठ सौ से अधिक बच्चों को चिन्हित कर उनका नि:शुल्क उपचार जारी है, जो गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उन के परिवारों के लिए वरदान बन कर उभरी है। इनमें दिल में छेद, बहरापन, हाथ व पैरों में टेढ़ापन, दृष्टि दोष जैसी दर्जनों बीमारियां शामिल हैं जिनकी शीघ्र पहचान कर उनका समय पर इलाज हुआ और ऐसे बीमार बच्चों को नई जिंदगी मिली। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.