हाजीपुर, जनवरी 5 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में सोमवार को जिले के सभी विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण विकासात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम वर्षा सिंह ने की। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लंबित कार्यों को मार्च 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण प्रमंडल, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत विभाग सहित सभी कार्यकारी एजेंसियों के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इ...