बाराबंकी, फरवरी 10 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समारोह के दौरान जनपद में कराए गए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतीश शर्मा लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहते हैं और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से सरकार के सामने रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है जब विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए मंत्री सतीश शर्मा अपने प्रस्तावों पर सहमति के लिए जिद पर अड़ जाते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब बात जनहित की हो तो ऐसी जिद को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उसे पूरा करना ही पड़ता है। यह उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.