चित्रकूट, मार्च 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। सपा की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अगुवाई में हुई। जिलाध्यक्ष ने पीडीए चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की मेहनत को सराहा। कहा कि आगे भी निरंतर पीडीए जनचौपाल को सुचारू रुप से चलाना है। उन्होंने कहा कि सपा जनहित के मुद्दों पर हमेशा संघर्षरत रही है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कस चुका है। प्रत्येक बूथ में पार्टी का मजबूत संगठन तैयार है। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि सभी जिम्मेदार साथियों को कार्यकर्ताओं के दुख-सुख में शामिल होना चाहिए। तभी कार्यकर्ता भरपूर उत्साह से 2027 के चुनाव में पार्टी के साथ खड़ा होगा। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि लोगों के दुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.