बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नवपदस्थापित डीएम श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण करने के बाद समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया। जिले में सुशासन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता को सर्वोपरि रखने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में समयबद्धता, संवेदनशीलता और टीम वर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग जनहित के मुद्दों पर शीघ्रता और प्रभावशीलता से कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जिले में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गति लाई जा सके। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम सोमेश बहादुर माथुर, सहायक समाहर्ता अजय यादव, अपर समाहर्ता ब्रजकिशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.