आजमगढ़, अक्टूबर 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया। जो व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में रहते हुए सेवा का कार्य करता है, चह हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहता है। ये बातें प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहीं। वे बुधवार को शहर के जाफरपुर मुंडा में आयोजित कार्यक्रम में स्व. राजेंद्र मिश्रा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। 21 वर्ष पूर्व आज ही के दिन आतताइयों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी। वह दिन हम कभी भूल नहीं पाएंगे। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वह सबकी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.