बांदा, सितम्बर 14 -- बांदा। संवाददाता रामजानकी मंदिर में भाजपा अतर्रा मंडल की बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रयागराज खंड स्नातक / शिक्षक एमएलसी का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है, जिसको लेकर अभी से तैयरी शुरू कर दें l कहा कि पंचायत चुनाव में ऐसे प्रत्याशी का चयन हो जो जन सेवा के भाव से प्रेरित हो। इस दौरान ज्ञान प्रताप सिंह, प्रभारी गिरिजेश तिवारी, प्रवासी देवेश भदौरिया के अलावा दिनेश गुप्ता, दीन दयाल , उदित नारायण द्विवेदी, वेद निराला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...