बदायूं, मार्च 18 -- नगर के घंटाघर चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई चोरी का पुलिस एक माह बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। इस पर व्यापार मंडल ने गुस्सा जताते हुए प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है। 14 फरवरी की सुबह नगर के घंटाघर मार्केट में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का शटर काटकर तीन लाख 56 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मनोज गोयल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, चोर का फोटो भी स्पष्ट था। इसके बावजूद पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने में नाकाम रही। घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से गुस्साए व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी नेता पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय के नेतृत्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.