लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के जीवन, संघर्ष, विचार और जनसेवा को प्रतिबिंबित करती पुस्तक 'जनसेवक जयवीर का विमोचन बुधवार को हुआ। बौद्ध शोध संस्थान प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन शंख ध्वनि एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि जयवीर सिंह का जीवन राजनीति और जनसेवा के संतुलित समन्वय का उदाहरण है। यह पुस्तक न केवल एक राजनेता की यात्रा है बल्कि प्रशासनिक नवाचारों और सांस्कृतिक चेतना की प्रेरक गाथा भी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वह राज्य है जहां देश में सबसे पहले आक्रमण हुए थे लेकिन यह राज्य सांस्कृतिक विकास का मॉडल बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्पों की वजह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.