सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- सीतामढ़ी। जनसुराज ने सुरसंड विधानसभा सीट से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ऊषा किरण को प्रत्याशी बनाया है। ऊषा किरण पूर्व सांसद सीताराम यादव की पुत्रवधु है। जुलॉजी से स्नातक ऊषा पहली बार 2004 के उपचुनाव में बोखड़ा से जिला परिषद सदस्य चुनकर राजनीति में कदम रखा। इसके पश्चात 2006 से 11 तक वे जिला परिषद सदस्य सह अध्यक्ष बनी। इसके पश्चात 2011 से 16 तक वह फिर बोखड़ा से जिप सदस्य चुनी गयी। इसके बाद उक्त सीट के रिजर्वेशन में जाने के बाद वे जिला परिषद का चुनाव नहीं लड़ी। उषा किरण के पति कृष्ण कुमार इंजीनियर हैं। उषा के भैंसूर डॉ. दिलीप कुमार यादव एमएलसी रह चुके है। वहीं इनके ससूर सीताराम यादव विधायक, सांसद रह चुके है। सक्रिय राजनीति में आज भी है। उषा किरण मूलरूप से बोखड़ा के नया टोल गांव रहने वाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.