लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती रविवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान पार्टी को मजबूती लिाने के साथ अन्य तरीके से सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूत करने पर बल दिया। जन सुराज पार्टी के 2025 के विधानसभा चुनाव में सूबे के सभी विधानसभा में प्रत्याशी चुनाव उतारने के लिए तैयार है सभी सीटों को जीतने के लिए तैयारी में जुट गई है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में अब संगठन की घोषणा हो चुकी है। इस लिए अब आप लोगों और ज़्यादा काम करने की जरूरत है। ताकि जन सुराज पार्टी को घर घर तक पहुंचाया जा सके। प्रशांत किशोर का जो बिहार को बदलने का एक परिकल्पना है उसको आमजन तक पहुंचाया जा सके। जन सुराज पार्टी की आगामी...