पूर्णिया, मई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सामाजिक न्याय मंच के संयोजक सह युवा कुशवाहा संघ के अध्यक्ष संजय सिंह सिन्धु ने बधाई दी है। बधाई देते हुए संजय सिन्धु ने कहा है कि व्यक्तिगत तौर पर जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह एक अच्छे एवं अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में जनसुराज पार्टी का भविष्य काफी सफल एवं उज्वल होने की संभावना दिखता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...