मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जनसुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपलाल राम ने गुरुवार को शहर के माड़ीपुर स्थित एक होटल में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दीपलाल मुजफ्फरपुर के पूर्व वार्ड पार्षद रहे हैं। पहले वह भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, मनोज तिवारी, रंजन कुमार ओझा, अंजना कुशवाहा, मोनालिसा, दीवाकर शर्मा, जुबैद खान, दीपक शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी ने उन्हें बधााई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.