मऊ, अप्रैल 29 -- मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित जनसुनवाई में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आए कुल 11 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण कर दिया। जबकि शेष को त्वरित समाधान के लिये सम्बंधित के हवाले कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को अविलम्ब राहत पहुंचाने के लिए अग्रसारित शिकायतों का अति शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई इस व्यवस्था से नगरवासियों की समस्याओं को दूर करने व इनके त्वरित समाधान में निरन्तर मदद मिल रही है। जिसके लिए पालिका लगातार लक्ष्य की ओर अग्रसर है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.