मऊ, जुलाई 1 -- मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरा आई कुल 11 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निदान कराया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद प्रत्येक जनसुनवाई दिवस पर पालिका में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में नियमित रूप से नगरवासियों की शिकायतों की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करता है। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतकर्ताओं को राहत पहंुचाने में पालिका कोई कसर नहीं छोड़ता। जनसुनवाई में कर अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय, जलकल जेई पंकज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.