कौशाम्बी, जून 28 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को बजहा में जनसुनवाई किया। इस दौरान क्षेत्र के 23 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखा। पांच शिकायतों का उन्होंने तत्काल निस्तारण किया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से गरीब का पूरा से रामसुमेर ने ज़मीन विवाद सम्बंधित शिकायती पत्र दिया। आधा दर्जन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रभारी एडीओ पंचायत नवनीत कुमार व सचिव द्वारा शोषण का आरोप लगाया। संदीपन घाट थाना क्षेत्र से एक युवती ने गांव के ही एक लड़के पर गभीर आरोप लगाया। सोभना बसेढ़ी गौरी शंकर जादौन ने गांव के ही दबंगों द्वारा ज़मीन कब्ज़ा का आरोप लगाया। धमसेड़ा से सरदार यादव ने ज़मीन विवाद का शिकायती पत्र दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.